कलेक्टर ने जेजेएम के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जिले के उप तहसील कोसीर क्षेत्र के दौरे में रहे। लोक निर्माण विभाग के सडक़ से दूर रास्ता कीचडय़ुक्त था, तब वहां जाकर देखने के लिए अपने कार को छोडक़र कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ट्रैक्टर में सवार होकर मल्टीविलेज जल संग्रहण केंद्र भाटागांव का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर महानदी किनारे गए, जहां समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत मिरोनी बैराज पर भद्रा रीवांपार जल वितरण कार्य के गड्ढों में पानी भर गया है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यों के इन सभी निर्माण कार्यों के धीमी गति और खराब प्रदर्शन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यों में वर्कर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे उपस्थित थे।

Share This Article