बिलाईगढ़ नपं विकास कार्यों पर कलेक्टर का फोकस

Gupta Lochan
4 Min Read

बिलाईगढ़। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्र जीत बर्मन के साथ नपं क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस गहन निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नपं द्वारा प्रदान की जा रही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और शहरी विकास को नई गति प्रदान करना था। इस दौरान नपं के मुख्य नपा अधिकारी सुशील कुमार चौधरी, एसडीएम (रा) वर्षा बंसल, नपं उपाध्यक्ष अनूप टीका राम जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कौशल विकास आजीविका सृजन को प्राथमिकता दिये जिला
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नपं द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (हृरुरू) के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।
विदित हो कि – इसके उपरांत वे नपं द्वारा प्रारंभ किए गए कौशल विकास केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने महिलाओं एवं युवाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं कारीगरी की भूरी-भूरीप्रशंसा की। केंद्र की प्रशिक्षिका सावित्री देवांगन ने इस अवसर पर कलेक्टर महोदय एवं जिला सीईओ बर्मन को हस्तनिर्मित टेडी बेयर व बैग भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने सीएमओ सुशील कुमार चौधरी को निर्देश दिए कि – ऐसे प्रयासों को और बढ़ावा दिया जाए ताकि – अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कलेक्टर ने बिलाईगढ़ की स्वच्छता दीदियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षा के लिए टोपी, मास्क तथा हैंड ग्लव्स वितरित किए और उनके कार्यों को पूरी लगन से करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में, पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र देवांगन ने भी कलेक्टर श्री कन्नौजे से भेंट कर बिलाईगढ़ नगर के समग्र विकास, जिसमें बेहतर सडक़ें, नालियां, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है हेतु आग्रह कियें। कलेक्टर ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ और नपं उपाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल को निर्देशित किया कि – नगर के समस्त पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास का एक समग्र खाका तैयार किया जाए।
ज्ञातव्य हो कि निरीक्षण के दौरान जपं सीईओ प्रतीक प्रधान, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष भट्ट के पिता रामनारायण भट्ट (जिन्होंने अपर कलेक्टर कोर्ट की मांग रखी ), नगर के समस्त पार्षदगण, अधिवक्ता गण तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं आमजन भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कन्नौजे ने कहा कि – शहरी विकास केवल प्रशासनिक प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रियता व आम नागरिकों की जागरूक भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।अंत में कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे ने मुख्य नपालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी और उनकी पूरी टीम को नगर पंचायत के कार्यों को और अधिक दक्षता व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि – जिला प्रशासन बिलाईगढ़ नगर के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Share This Article