पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के दो दिवसीय सेमिनार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। जिले में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य नवीन आपराधिक क़ानून व मेडिको लीगल केस से संबंधित दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और सेवाओं को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाना रहा। सेमिनार के पहले दिन पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों और वार्ड बॉय के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। दूसरे दिन डॉक्टरों व पैरामेडिकल कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठक संपन्न हुई। जिसमें नई कानूनी व्यवस्थाओं, ऑन लाइन प्रक्रियाओं, समस्याओं के समाधान और उनके सरलीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें एफएसएल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एएसपी, एसडीओपी, सीएमएचओ डॉ. एफआर. निराला, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल और फॉरेंसिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विदित हो कि सेमिनार में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया को लेकर नए ट्रायल की जानकारी भी दी गई। नई व्यवस्था के तहत पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के मध्य समन्वय सुदृढ़ होगा साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट ढ्ढष्टछ्वस् पोर्टल, रूद्गस्रद्यद्गड्डश्चह्म् ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सरलता से प्राप्त हो सकेगी। इसी माध्यम से रूरुष्ट मेडिको लीगल केस प्रदाय की जाएगी। यह सेमिनार विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ। जिससे भविष्य में प्रक्रिया गत पारदर्शिता और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Share This Article