छग का बजट निराशा जनक सारंगढ़ से सौतेला व्यवहार : उत्तरी जांगड़े

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। छग प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छग रजत जयंती बजट पेश 3 मार्च 25 को विधानसभा में प्रस्तुत की, बजट को लेकर विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि बजट बेहद निराशा जनक रही उन्होंने छग की जनता को सपने तो दिखाएं लेकिन वही पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर काम चला रहे है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला को बजट में निराशा हाथ लगी।जहां पुराने जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और उसकी डेवलप मेंट के लिए महाविद्यालय, कार्यालय की स्थापना की।जो बात बजट में कहीं गई तो सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिला के लिए एक भी प्रावधान बजट में नहीं किया गया।
सारंगढ़ अजा बाहुल्य जिला में नर्सिंग, कृषि, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक थी लेकिन बजट में एक भी सौगात सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को नहीं मिली है, साथ ही लम्बे अर्से से उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा से वंचित कोसीर क्षेत्र में नवीन महाविद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का भी बजट में जिक्र नहीं किया गया है जो बेहद निराशाजनक है। बहु प्रतिक्षित मांग रायपुर बलौदा बाजार झारसुगुड़ा सारंगढ़ रेलवे लाइन के लिए भी बजट में प्रावधान नहीं है। नवीन जिला सारंगढ़ के विकास के लिए कुछ भी नहीं है और विभागों को पुराने जिला से शिफ्टिंग नहीं करना तथा विभागों के नया भवन हेतु बजट का प्रावधान नहीं। कुल मिलाकर कहा जाय तो ये बजट वित्त मंत्री के विधान सभा को छोड़ कर बाकी जिलों के लिए विकास के नाम पर सूखा पड़ा़ है।

Share This Article