तेज रफ्तार यात्री बस पलटी

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसींवा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टाटा बिलासपुर की यह घटना है, जहां चालक के द्वारा यात्री बस को तेज रफ्तार से चलाने के कारण बस बेकाबू होकर बस पलट गई। जिससे दर्जनों यात्री घायल हुए हैं और कुछ यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। विदित हो कि सारंगढ़ जिले के थाना सरसींवा क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस के पलट जाने से दर्जनों लोग घायल हो गए। बस सरायपाली से सरसींवा की ओर आ रही थी, और टाटा बिलासपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए, जिसमें बच्चे भी शामिल है। 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन घायलों को रेफर करने की तैयारी चल रही है। कुछ घायल यात्रियों का इलाज सरसींवा अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी बड़ी अनहोनी की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Share This Article