छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश

100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

Gupta Lochan
5 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
नई परंपरा की शुरुआत
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक कविता ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन पर उठाए सवाल

बिलाईगढ़। छग विधानसभा के बजट सत्र में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने श्रमिकों के पंजीयन उनके कल्याण को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 1 जनवरी 25 की स्थिति में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल कितने श्रमिक पंजीकृत हैं ? साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों में कुशल और अकुशल श्रमिकों की संख्या ? श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाएं ? पंजीयन की पात्रता व शर्तें, तथा श्रमिक पंजीयन केंद्रों की उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी। विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा 1 जनवरी 25 की स्थिति में बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में 23,881 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। छग असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में 8,249 असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। छग श्रम कल्याण मंडल में 88 संगठित श्रमिकों का पंजीयन है। श्रमिकों के लिए कल्याण कारी योजनाएं और पंजीयन प्रक्रिया पर मंत्री ने जानकारी दी कि श्रमिक विभाग के अंतर्गत निर्माण श्रमिक और असंगठित कर्मकार विभागीय पोर्टल और श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिलाईगढ़ क्षेत्र में श्रमिकों के पंजीयन की सुविधा निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध है। लोक सेवा केंद्रों में ऑन लाइन पंजीयन आवेदन की व्यवस्था हो। संगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए पंजीकृत प्रतिष्ठानों के नियोक्ता विभागीय पोर्टल पर नियोजित श्रमिकों की ऑनलाइन प्रविष्टि करते हैं, जिससे श्रमिक स्वत: पंजी कृत हो जाते हैं। विधायक लहरे ने श्रमिकों के कल्याण हेतु सरकार से अधिक योजना लागू करने, पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।

विकसित छग एवं प्रगति का बजट है : सूरज गुप्ता

सारंगढ़। छग शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा 25 – 26 का 100 पेज का हस्तलिखित बजट पेश किया है। छग के इतिहास में ये पहला हस्त लिखित बजट पेश किया गया। यें बजट निश्चित रुप से छग को विकसित छग के रूप मे स्थापित करने मे आगे कदम बढ़ाएगा। 1लाख 65 हजार करोड़ के इस बजट मे सभी वर्गो को ध्यान मे रखा गया है। सारंगढ़ के लिए खेलों को बढ़ावा देने हेतु बहुउद्देशीय खेल मैदान का निर्माण के लिये बजट मे घोषणा किया गया है। सरीया में 10 करोड़ लागत से 100 बिस्तरा अस्पताल का बजट दिया गया। नगरों के लिए मुख्य मंत्री नगरोथान योजना, नगर पंचायत एवं पालिका जैसे छोटे नगरों के लिए मुख्यमंत्री बायपास व रिंगरोड योजना से नगरों मे ट्रेफिक व्यवस्था सुधरेगी। मुख्यमंत्री टावर योजना से गांवो के मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर होगी। विदित हो कि इसके साथ मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, किसानो के लिए अटल सिंचाई योजना, छात्रों के लिए एसएसआईपी का किर्यान्वन, राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम एवं वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना आदि योजनाओं से सभी वर्गो को लाभ मिलेगा। एवं सडक़ों के लिए 2 हजार करोड़ के बजट से भी खऱाब सडक़ों से निजात प्रदेश वाशियों को मिलेगा। यह बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सरकारी कर्मचारियों के लाभ में वृद्धि से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ होगा। कुल मिलाकर, यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने और राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article