तीन ग्राम पंचायत में सरपंच व पंच सभी निर्विरोध निर्वाचित

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। जप में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 129 है जिनमें से 128 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के लिए निर्वाचन होना था। सभी 128 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद हेतु नामनिर्देशन लिया गया। उम्मीदवारिता वापसी एवं संवीक्षा पश्चात 128 ग्राम पंचायतों में 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमायेंगे। 128 ग्राम पंचायत में से 03 ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत के रूप हमारे समक्ष उभरकर आये क्रमश: (1) ग्राम पंचायत ठाकुरदिया (2) ग्राम पंचायत सराईपाली (दमदरहा) एवं (3) ग्राम पंचायत केडार है। ग्राम पंचायत ठाकुरदिया, ग्राम पंचायत सराईपाली एवं ग्राम पंचायत केडार ये हमारे आदर्श ग्राम पंचायत हैं। यहां ग्राम पंचायत के किसी पद के लिए निर्वाचन नहीं हो रहा है। तीनो ग्राम पंचायत पूरा का पूरा निर्विरोध है। सरपंच का पद तो कुल 07 ग्राम पंचायत में निर्विरोध है किन्तु उल्लेखित तीनों ग्राम पंचायतों में पूरा पंचायत निर्विरोध है।

Share This Article