60 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफतार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सट्टा, जुआ, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर कडी से कडी कार्यवाही करने का निर्देशित किया गया है, इसी कडी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अ.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर कि सूचना पर 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील हुई। प्रकरण में 1 जनवरी 25 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल ग्राम बोरे मुक्तिधाम खैरगढी रोड के पास जाकर अवैध महुआ शराब परिवहन की सूचना पर दबिस दिया गया जो अमित कुमार सारथी पिता जोहित राम सारथी उम्र 30 वर्ष ग्राम खैरगढी डीपापारा थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ छग के कब्जे से पेश करने पर एक प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी पन्नी में 10-10 लीटर क्षमता वाली पन्नी में 6 पैकेट लगभग कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब को गवाहो के समक्ष जप्तकर कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी अमित सारथी के विरूध्द थाना सरिया में अपराध क्रमांक 18/25 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध करोबार / शराब बिक्री करने वालो के विरूध्द सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के नेतृत्व में सउनि सुमन कुमार चौहान, प्र.आर. 46 सत्यम कुमार मंडलोई, आर0 177, 368, 88 का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article