धान खरीदी का अंतिम दिवस नहीं पहुंचे 7 हजार किसान

82128 किसानों ने 445593 एमटी धान का बिक्रय कियें

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए महज आज ही का दिन शेष रह गया है। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 86 है जहां पंजीकृत किसानों की संख्या 89551वहीं 30 जनवरी सुबह की स्थिति में 82128 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। धान खरीदी का आज अंतिम दिन है और लग. 7 हजार कृषक धान विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्रों तक क्या पहुंच पाएंगे? पंचायत चुनाव के चलते 27-28 और 29 जनवरी को धान खरीदी का कार्य नहीं के बराबर हुआ जिसके चलते धान विक्रय करने के लिए किसान धान खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंच पाए हैं। जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 30 जनवरी 25 तक जिले के 82128 किसानों से 445593.44 एमटी धान खरीदी किया गया। लक्ष्य के विरुद्ध मोटा धान 154324. 76 एमटी, पतला धान 6.04 एमटी, सरना धान 291262.64 एमटी धान की खरीदी की गई है। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पंजीकृत किसानों में से 82128 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया गया। अभी तक 91.71 त्न कृषकों ने धान विक्रय किया है,जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने यह भी बताया कि बफर लिमिट में 30 समिति है। संग्रहण केंद्र का जारी डीओ और टीओ 361987. 00 एमटी रहा। जिसमें 115555.00 एमटी धान समिति केंद्र से टीओ जारी किया जा चुका है, वहीं समिति का जारी डीओ 246432.00 एमटी जारी हो चुका है।

Share This Article