क्षेत्र क्रमांक 9 में संजय भूषण पांडे का दौरा

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। जिपं चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र क्रमांक 9 के प्रत्याशी संजय भूषण पांडे के द्वारा तूफानी दौरा किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत सोढ़ाडीह में छग के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कार्य को देखते हुए व केंद्र सरकार के कार्य को देखते हुए ग्रापं सोढ़ाडीह की जनता ने अपना वोट रुपी आशीर्वाद दिया। संजय पांडे ने कहा कि – यह चुनाव मूलत: उस विश्वास का जनादेश में बदलने के लिए है जो विश्वास पिछले 1 वर्ष की कार्यकाल में भाजपा ने हासिल की है। भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं व गरीबों हेतु कई महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जिनसे सीधे जनता को लाभ प्राप्त हुआ है।
संजय महाराज ने आगे कहा कि भाजपा ने कभी भी केवल घोषणा नहीं कीबल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारा जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को केवल सुविधा मिली बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ। हम अब अपने और जनता के मध्य सामंजस्य किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहते।
जिस तरह से केंद्र और राज्य में हमारा और जनता का मजबूत और सुचारू सामंजस्य रहा है। इस तरह हम चाहते हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत में भी वही क्रम बिना किसी बाधा के जारी रहे।भाजपा हमेशा आपके लिए और आप ही से है। हमारा उद्देश्य है कि हम सब मिल कर अपने क्षेत्र की विकास को नहीं ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और तीनों स्तरों पर एक मजबूत सरकार बनाएं। इस दौरान महतारी वंदन योजना से प्रभावित महिलाओं ने भी अपना साथ देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक साहू खोखसीपाली, राजीव सिंह ठाकुर सरपंच, तरंग साहू, सुनील जायसवाल, कार्तिक पंडा, लिमगांव चिंताराम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, भरतसाहू जगनथिया साहू, सोढ़ाडीह लम्बोदर साहू, अमृत साहू रामेश्वर साहू, पदुम साहू के साथ महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

Share This Article