3 किग्रा गांजा के साथ 1 आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब,गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। इसी कड़ी में अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निनिषा पाण्डेय एवं उपपुलिस अधीक्षक महोदय अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में 25 जनवरी 25 को जरिये घटनास्थल थाना सरिया के सामने मेन रोड पर एक ब्रोन्ज रंग का होण्डा एक्टीवा वाहन क0 सीजी0 13 व्ही0 7211 में आरोपी राजीव नायर पिता स्व0 शिवशंकर नायर उर्फ कृष्णन शिवन नायर उम्र 36 वर्ष साकिन एमआईजी 2 ए / 47 बड़ा बस्ती, विनायक नगर, आदर्श पब्लिक स्कूल के पास,पेडग़ंत्याड़ा विशाखा पट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) हाल मुकाम खरसिया जि. रायगढ़ (छ0ग0) प्रकाश यादव पिता अशोक यादव उम्र 24 वर्ष नि. सोनिया नगर, कोतरा मार्ग, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छग) के उपरोक्त वाहन में सवार होकर 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी हेतु तस्करी करते मिले थे। मौके पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधि वत् कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के मेमोरेंडम के आधार पर उसके साथी एवं उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए मुखबिर की सूचना पर अन्य संलिप्त आरोपी बिनोद खडिय़ा पिता हलधर खडिय़ा उर्फ गंगाधर उम्र 27 वर्ष सा. कुसुमडीह थाना अंबाभौना जि. बरगढ़ (ओडिसा) को उसके घर से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर अपराध सबुत पाये जाने से उसें आज दिनांक 29 जनवरी 25 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थानाप्रभारी सउनि टीकाराम खटकर, सुमन कुमार चौहान, प्रआ ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक दिलीप स्नेही, सायबर सेल प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी, का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article