कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने गणतंत्र दिवस पर्व पर सारंगढ़ के कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण कियें। ध्वजा रोहण के पहले, कलेक्टर ने भारतमाता, छग महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कियें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बेला पर विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि गणतंत्र आजाद भारत के कारण ही हम आज निर्भीक जीवन जी रहे हैं। अपने अधिकारों का हम जीवन में उपयोग कर रहे हैं। इसलिए हर क्षण इस अवसर को याद रखना चाहिए। आप देखेंगे कई देशों में जहां पर गणतंत्र नहीं है, वहां पर जीवन जीना कितना कठिन है। हमको तुलना करके देखना चाहिए कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे देश को इतना अच्छा संविधान मिला है। यह हमारी जवाबदारी भी है इसको सही मायने में हमको बनाए रखना है, हम अपने कर्तव्य को सही ढंग से निभाएं। इसी आव्हान के साथ कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पुन: बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की धर्मपत्नी श्रीमती उपमा साहू ने कहा कि – सभी ईमानदारी से कार्य करें। हमारे देश में देश वासियों ने इतने ईमानदारी से कार्य किए हैं, जिसकी बदौलत विश्व में भारत का नाम हुआ है। आप सभी देश के उन्नति के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर सहा. आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे, सेवा निवृत अधीक्षक रामरतन अजगल्ले और सहायक ग्रेड 2 जेआर रात्रे ने छत्तीसगढ़ी गीत की मधुर प्रस्तुति दी। इस मौके पर कलेक्टर कार्यालय के व जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article