नपा के लिए 302 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

Gupta Lochan
1 Min Read

सारंगढ़। अरुण कुमार साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का सारंगढ़ आगमन हुआ। राजेश कुमार पांडे मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा हेलीपैड पर पर माननीय मंत्री महोदय का आत्मिय स्वागत किया। सारंगढ़ के जम मन की इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोकप्रिय नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के द्वारा आज नगर पालिका परिषद सारंगढ़ को अधोसंरचना मद एवं 15 वें वित मद के लगभग 302 .00 लाख के 40 कार्यों का भूमिपूजन किया। छग सरकार में भाजपा को गद्दी पर बैठे 1 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं, यह भाजपा शासन के द्वारा सारंगढ़ की जनता को सौगात है क्योंकि – सारंगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बैठी हुई है। जिसके चलते भाजपा के मंत्री सारंगढ़ की ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। ऐसे स्थितियों के बीच लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा 302 लाख रुपया सारंगढ़ नगर पालिका को 40 कार्यों के लिए दिया जाना अपने आप में मायने रखता है।

Share This Article