जिला कांग्रेस के नेतृत्व में सारंगढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भाजपा द्वारा ओबीसी वर्ग से धोखा : जिलाध्यक्ष मालाकार

Gupta Lochan
4 Min Read

सारंगढ़। जिले में सारंगढ़ के भारत माता चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन मे बताया गया कि – आज प्रदेश में एक भी जिले में अध्यक्ष का पद ओबीसी. के लिए आरक्षित नहीं होना भाजपा सरकार की ओबीसी आरक्षण विरोधी मांसिकता को दर्शाता है, पूरे प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण के प्रक्रिया में ओबीसी. अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के लिए जिपं अध्यक्ष एक भी पद आरक्षित नहीं है। आज प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत आबादी ओबीसी. पिछड़े वर्ग की है वहां उनको कोई आरक्षण ना देना भाजपा सरकार में हीं संभव है जबकि – पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का इन्हीं के द्वारा वादा किया गया था। प्रदेश की आधी आबादी जो ओबीसी. पिछड़ा वर्ग का है उस बहुसंख्यक आबादी के साथ भाजपा की सरकार अन्याय कर रही है। पिछड़ा वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं होने से इस बहुसंख्यक आबादी के लोग अपने आप को छला व ठगा सा महसूस कर रहें हैं। भाजपा सरकार ओबीसी. समुदाय के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विदित हो कि भाजपा सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधान में किये गये दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिपं में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। प्रदेश में 16 जिला पंचायत और 85 जपं में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं अब अनु सूचित क्षेत्रों में ओबीसी. आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। जिसके कारण ओबीसी. वर्ग अपने आपको असहज व ठगा महसूस कर रहें हैं। नगरीय निकाय आरक्षण में ओबीसी. वर्ग को ठगने के बाद अब भाजपा सरकार ने प्रदेश के जिपं एवं जपं के आरक्षण में ओबीसी. वर्ग के साथ धोखा किया है। इसी तरह जनपद पंचायतों में भी इस वर्ग को आरक्षण में कोई महत्व नहीं दिया गया है जिससे इस वर्ग के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। स्थानीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के प्रावधानों में जो षणयंत्र पूर्वक परिसीमन कर ओबीसी. विरोधी परिवर्तन किया गया है उसी का यह परिणाम सामने हैं। सरकार द्वारा ओबीसी. वर्ग के हक व अधिकार को छिनने का काम किया है। भाजपा सरकार ने ओबीसी. वर्ग को चुनाव लडऩे से षणयंत्रपूर्वक रोकने का काम कर रही है। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार ओबीसी. विरोधी व आरक्षण विरोधी है। जिसका परिणाम आने वाले समय में ओबीसी. समुदाय द्वारा दिया जायेगा।
भारत माता चौक में हुए धरना प्रदर्शन में जिकांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, सूरज तिवारी, जिपं सभापति अनिका विनोद भारद्वाज, विष्णु,राधे जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार, राकेश पटेल,अजय बंजारे, रविन्द्र नंदे,लाला केसरवानी, शंकर चंद्रा, लाल बहादुर चंद्रा,भागीरथी चंद्रा, दुर्गेश अजय,दुर्गेश पटेल,शुभम बाजपेयी,अभिषेक शर्मा, बिक्कू मालाकार,विजय सिदार,हर्ष यादव,रोहित महिलाने,उसत सिदार, किशोर निराला,आशीष नंदे, राहुल मैत्री,विशाल आनंद, रामेश्वर चंद्रा, नागेश महंत, अजित मिश्रा, हेमन्त चंद्रा, राजकमल अग्रवाल सहित सेकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share This Article