आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा किया जप्त

Gupta Lochan
3 Min Read

बिलाईगढ़। आब. आयुक्त सहसचिव आर संगीता के निर्देश में जिला कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम जिला सारंगढ़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगा तार कार्यवाही की जा रही है इसी तरह दिनांक 10 जनवरी को आबकारी वृत्त सरसीवा प्रभारी विपिन कुमार पाठक को मुखबिर से बेलादुला चौकी के अंतर्गत ग्रामों में नॉन ड्यूटी पैड नकली गोवा मदिरा के परिवहन धारण एवं विक्रय करने की सूचना मिली सूचना की पुष्टि होने पर आब. टीम को लेकर बेलादुला की ओर रवाना हुए। पतासाजी करने पर ग्राम तेंदुदरहा में एक व्यक्ति द्वारा अपने दो पहिया वाहन हीरो ग्लैमर से 30 नग नॉन ड्यूटी पैड गोवा मदिरा जिस पर होलोग्राम एवं बारकोड का लगा नहीं होना पाया को अपने आधिपत्य में झोले में रखकर विक्रय एवं परिवहन करते पाया गया।मौके पर आरोपी से सख्ती से नकली गोवा के संबंध में पूछ ताछ करने पर अपने मकान में मदिरा को रखे जाने के संबंध में बताया।
पुलिस चौकी बेलादुला प्रभारी को इस प्रकरण से अवगत करते हुए अभियुक्त के मकान की पतासाजी की गई तथा सहयोग हेतु कहा गया पुलिस एवं आब. की संयुक्त टीम अभियुक्त के ग्राम किसड़ा में स्थित मकान पर उपस्थित हुए मकान एवं बाड़ी के विधिवत तलाशी लेने पर मकान के कमरे से 20 नग नॉन ड्यूटी पैड नकली गोवा मदिरा एवं एक बोरी के अंदर बड़ी पालीथीन झिल्ली में भरे 25 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया मौके पर मदिरा परीक्षण कर कब्जा आबकारी लिया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर नकली गोवा मदिरा नॉन ड्यूटी पैड के भण्डारण परिवहन करने के बारे में कुछ संलिप्त लोगों के नाम सामने आए है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैद्य आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (ख),34(2),36, 59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया।संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है द्य उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक के द्वारा संपन्न की गई जिसमें आबकारी मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर पुलिस चौकी बेलादुला आरक्षक राजेंद्र चंद्रा विशेष योगदान रहा।

Share This Article