श्रमजीवी पत्रकार संघ बिलाईगढ़ ब्लॉक के पत्रकारों की बैठक संपन्न

श्रमजीवी पत्रकार संघ बिलाईगढ़ ब्लॉक के पत्रकारों की बैठक संपन्न

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। बिलाईगढ़ ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक भटगांव पत्रकार भवन में आहूत की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई जी के दिशा निर्देश में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी एवं जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक द्वारा बैठक ली गई। बैठक में बिलाईगढ़ तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र देवांगन, धर्मेंद्र साहू भटगांव एवं राहुल पांडे सरसीवा के अगुवाई में ब्लॉक के पत्रकार साथियों ने सदस्यता फॉर्म भरा। भटगांव तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने सभी वरिष्ठ का अभिवादन किया। पत्रकारों की आम सहमति से पत्रकार सहदेव सिदार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी ने सभी पत्रकारों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और आगामी कार्यक्रम के लिए कमर कसने की बात कही।
जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने संघ की सदस्यता फॉर्म भरने पत्रकार साथियों को जोडऩे और निरंतर पत्रकार हित में कार्य करने की बात कहते हुए आगामी सप्ताह ब्लड डोनेट कैंप व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए सभी पत्रकार साथियों के सहयोग व सहभागिता की अपील कियें। पत्रकारों के द्वारा विगत दिनों बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर कड़ी निंदा करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष, कमल चौहान जानू, कैज़ार अली, सहदेव सिंह सिदार ब्लाक अध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू तहसील अध्यक्ष भटगांव, शैलेन्द्र देवांगन तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़, राहुल पांडे तहसील अध्यक्ष सरसीवा, रूपनारायण ठाकुर दरस टंडन, धनेश यादव, रमेश साहू, प्रकाश दीवान, रमेश मनहर, योगेश केसरवानी, गुलाब दीवान, संजय यादव, सहित संघ के पत्रकार गढ़ मौजूद रहे।

Share This Article