रक्शा धान खरीदी केंद्र में कांटा मारकर नयी बोरी हो रही तैयार

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के धान खरीदी केंद्र कोसीर, गाताडीह एवं रक्शा हमेशा विवादों के घेरे में रहा। यहां किसानों के साथ अन्याय ही हो रहा है, कभी उनके नाम पर फर्जी केसीसी निकाला जा रहा है, तो कभी फर्जी खाद खरीदी दर्शाया जा रहा है, तो वही वर्तमान धान खरीदी केंद्र रक्शा में किसानों के 40 किलो के जगह में 41 किलो 42 किलो तौलकर किसानों के जाने के बाद प्रबंधक के इशारे पर आधा किलो, 1 किलो, 2 किलो धान निकाल कर नई बोरिया भरी जा रही है जिसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है किसान बेबस व लाचार है। किसानों का धान अधिक तौलकर इस प्रकार प्रत्येक कट्टे से आधा आधा किलो, एक एक किलो धान निकालकर कटटा बनाया जा रहा है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह मामला सेवा सहकारी समिति कोसीर पंजीयन क्रमांक 1561 उपकेंद्र रक्शा का है। उच्चाधिकारी छापा मार कार्यवाही कर जांच करें। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सबसे बड़ी बदनाम शुदा़ सोसायटी में से एक है। वहां के अध्यक्ष अपने रिश्तेदारों को बिठाकर इस प्रकार से प्रति दिवस धान निकाल कर नया बोरी तैयार करवा रहा है। कोसीर और रक्सा दोनों केन्द्र का धान का गिनती करवा कर स्टेक में लगे हुए धान की तौलाई करना आवश्यक है।

Share This Article