रिंग रोड का सपना इस कार्यकाल में होगा पूरा, ओपी की गारंटी

तमनार बाईपास 152 करोड़, पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन 212 करोड़

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। वित्तमंत्री व विधायक रायगढ ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ वासियों का यह बहुप्रतीक्षित सपना इसी कार्यकाल में पूरा होगा इससे ना केवल सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर के प्रवेश करने वाली सभी सडक़ो पर फोर लेन की स्वीकृति सहित लगभग 300-400 करोड़ की सडक़े वर्क ऑर्डर स्टेज में है। सभी सडक़ो के पूर्ण होने का आश्वाशन देते हुए कहा इसी कार्यकाल में बन कर तैयार हो जाएगी। रिंग रोड के सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा कि जहां तक रिंग रोड का सवाल है आने वाले वर्षों में चुनाव पूर्व ही अधिकांश कार्य पूरा होगा।
रायगढ़ से पूंजीपथरा से घरघोड़ा के ट्रैफिक की समस्या पर भी ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ वासियों को मेगा जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इस सडक़ो के निर्माण से लैलूंगा धर्मजयगढ़ विधानसभा के निवासियों को भी लाभ मिल सकेगा। फोर लेन सडक़ो हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। सडक़ो हेतु भू अर्जन हेतु पर्याप्त निधि की व्यवस्था कर चुके है ताकि अवरोध उत्पन्न ना हो। भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तमनार बाईपास को लेकर भी ओपी चौधरी ने ठोस जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तमनार बाईपास हेतु 152 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। उसका टेंडर प्रक्रिया में है। इस बाईपास का निर्माण भी कार्यकाल में 100 प्रतिशत बन जाएगा। ओपी चौधरी ने कहा कि सभी कार्यों को पूरा करने हेतु हम मिशन मोड में कर रहे हैं और उसका बड़ा परिणाम रायगढ़ के लोगों को मिलेगा।

Share This Article