रायगढ़। जिले के लैलूंगा अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी राकेश कुमार वर्मा को आगामी आदेश तक जिला कार्यालय रायगढ़ में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में सहायक कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) गोकुल आर.के. (भा.प्रा.से.) को लैलूंगा एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वहीं, घरघोड़ा में पदस्थ एसडीएम प्रवीण तिवारी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ लैलूंगा एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है। इस बदलाव के बाद लैलूंगा में राजस्व और प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियां नई व्यवस्था के तहत संचालित होंगी। जमीन संबंधी मामलों, राजस्व प्रकरणों और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों के पास रहेगी।
लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश वर्मा जिला कार्यालय भेजे गए


