रेत का अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की दबिश

एक चैन माउटेंन चार जेसीबी सहित 21 टै्रक्टर जब्त

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 21 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज उडऩदस्ता दल ने 27 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन, चार जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर पकड़े गए।
कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं, पांच ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा चार जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है। विभाग ने सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है। जिला खनिज अधिकारी के अनुसार, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस गतिविधि में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत खनिज उडऩदस्ता दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा और अनुराग बड़ा सहित खनिज उडऩदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे। प्रशासन ने जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share This Article