रायगढ़। शहर के सोनूमुड़ा निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी, सहेली ड्रेसेस के संचालक एवं ग्राम अमलीभौना के पूर्व सरपंच प्रदीप जायसवाल का शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रदीप जायसवाल को मधुरभाषी, सहज और सरल व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। उनके निधन से परिजनों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है। वे आशीष जायसवाल और प्रियंका जायसवाल के पिता थे। इसके साथ ही वे शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व नरेश जायसवाल, विजय जायसवाल और जय जायसवाल के भाई थे। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय प्रदीप जायसवाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 28 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान सोनूमुड़ा, रायगढ़ से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार कयाघाट में किया जाएगा।
व्यवसायी व पूर्व सरपंच प्रदीप जायसवाल का निधन


