रायगढ़। धनतेरस पर शहर सहित जिले में लोगों वाहन,ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ा व पूजा सामग्री की जमकर की खरीदी की। इससे देर रात तक शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ लगी रही है। वहीं लोगों की भीड़ को देख व्यवसायी इस बार अच्छा कारोबार किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 600 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ है।
उल्लेखनीय है कि धनतेरस त्यौहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया, इससे शुक्रवार को सुबह से दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी थी, इस दौरान लोग अपने हैसियत के अनुसार कोई सोना तो कोई चांदी के क्वाईन सहित कपड़ा व बर्तन की जमकर खरीददारी की है। साथ ही इलेक्ट्रानिक बाजार में फ्रीज, वासिंग मशीन एसी सहित अन्य सामानों की भी अच्छी बिक्री हुई है। साथ ही व्यवसायी दुकान के से लेकर बाहर तक ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रानिक सामनों से सुसज्जित किया है, ताकि लोगों के आते-जाते नजर पड़ते ही सामनों को खरीदी कर रहे हैं। साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार शनिवार को धनतेरश होने के कारण अच्छी बिक्री हुई है, साथ ही भीड़ के चलते कई लोग खरीदी नहीं कर पाए हैं, इससे शनिवार को भी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद है। साथ ही बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों में भी काफी उत्साह बना हुआ है।
सोना-चांदी की बढ़ी चमक
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी कर पूजा करने से सालभर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। इसी मान्यता को लेकर लोग धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी करते हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सुबह से ही ज्वेलरी दुकानों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, वहीं इस बार चांदी के सिक्के व पायल सहित अन्य ज्वेलरी की अच्छी-खासी बिक्री हुई है। वहीं ज्वेलरी व्यपारियों का कहना था कि दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। साथ ही लोगों के मांग के अनुरूप अलग-अलग डिजाईन के कम वजन में ज्वेलरी मंगाए गए हैं जो बेहद पसंद आ रहा है।
बर्तन व कपड़े की रही अच्छी मांग
धनतेरस पर शहर की लगभग सभी दुकानें सुबह 8 बजे से ही खुल गई थी। जिससे लोग भीड़ से बचने के लिए सुबह से ही खरीदी के लिए निकल पड़े थे, इस दौरान बर्तन व कपड़ा दुकानों में देर रात तक भीड़ लगी रही। साथ ही तांबा व कांसा के बर्तन के साथ भगवान की मूर्तियोंं की भी जमकर बिक्री हुई है। इस दौरान दुकानों में भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार और रविवार को खरीदी करेंगे, ऐसे में उम्मीद है कि बाजार में अच्छी खासी भीड़ रहेगी।
आटो मोबाइल्स बाजार में रही धूम
धनतेरस पर आटो मोबाइल सेक्टर में अच्छी बिक्री हुई है, इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि विगत 10 दिन पहले से ही धनतेरस के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई थी। जिससे शुग्रवार को सुबह से ही गाडिय़ां शो-रूम से निकलने लगी थी। वहीं कई लोग दीपावली पर वाहन लेकर जाएंगे, इससे रविवार को भी अच्छी बिक्री होने की संभावना है। वहीं वाहन डीलरों की मानें तो वाहन खरीदी करने वाले ग्राहकों को कुछ न कुछ उपहार भी दिया जा रहा है। साथ ही कम डाउन पेमेंट पर गाडिय़ा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की भी काफी डिमांड रही है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस के जवान अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा बनाए रखना है। त्योहारों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, जेब काटने, मोबाइल और सामान छीनने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और दुकानों में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद सीएसपी राहुल उईके, डीएसपी अजय नागवंशी और टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजारों में पुलिस की टीमें पिछले करीब एक सप्ताह से रोज शाम को पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसमें रक्षित केंद्र के सशस्त्र जवान और अलग-अलग थानों की पुलिस शामिल है। पुलिस की टीमें बाजारों में पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान चोरी, उठाईगिरी और झपटमारी जैसी घटनाओं को रोकना है।
सुबह से रात तक सडक़ें रही जाम
उल्लेखनीय है कि भीड़ को देखते हुए इस बार त्यौहारी बाजार नटवर स्कूल मैदान में लगवाया गया है, लेकिन इसके बाद भी शहर के चौक-चौराहों पर भी सैकड़ों की संख्या में दीया, फुल, बतासा सहित अन्य सामनों के स्टाल सजे हुए हैं, इसके चलते भी सडक़ों में जाम की स्थिति बनी हुई थी, हालांकि यातायात विभाग द्वारा सुबह से यातायात को व्यवस्थित करने में लग गए थे, जिसके बाद भी कुछ खास राहत मिलता नजर नहीं आया है। हालांकि अब दीपावली त्यौहार तक शहर में जाम का ही नजारा देखने को मिलेगा।

