दीपावली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन पहली फेरा हुई रवाना° ढाई बजे से ही स्टेशन में पहुंची थी यात्रियों की भीड़

दुर्ग-बरौनी के लिए तीन-तीन के लिए होगी संचालित, रायपुर, बिलासपुर, चांपा सहित पांच स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़ ञ्च पत्रिका. त्यौहारी सीजन में यात्री ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा लगातार पूजा स्पेशल टे्रन चलाई जा रही है, इस दौरान बुधवार को दुर्ग से बरौनी के लिए पहली फेरा रवाना हुई, इससे रायगढ़ स्टेशन पर दोपहर ढाई बजे से ही यात्री पहुंच गए थे, जिससे ट्रेन आते ही लोग उसमें सवार होकर अपने गंतब्य के लिए रवाना हो सके।
उल्लेखनीय है कि दीपावली और छठ पूजा त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे विभाग ने यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य तीन-तीन फेरों के लिए पूजा विशेष रेल का परिचालन कर रहा है। इससे पहली फेरा बुधवार से शुरू हुआ है,जिसमें यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा विशेष ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार, 04, 11 और 18 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर सुबह 11.15 बजे पहुंचकर 11.20 बजे प्रस्थान करेगी, भाटापारा दोपहर 12.12 बजे पहुंचकर 12.14 बजे प्रस्थान करेगी, बिलासपुर दोपहर 1.15 बजे पहुंचकर 1.25 बजे प्रस्थान करेगी, चांपा दोपहर 2.14 बजे पहुंचकर 2.16 बजे प्रस्थान करेगी और रायगढ़ दोपहर 3.08 बजे पहुंचकर दूसरे दिन सुबह 11.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा विशेष रेल बरौनी से प्रत्येक गुरुवार, 05, 12 और 19 नवम्बर को दोपहर 2.00 बजे रवाना होगी। यह रेल दूसरे दिन रायगढ़ दोपहर 12.25 बजे पहुंचकर 12.27 बजे प्रस्थान करेगी, चांपा दोपहर 1.35 बजे पहुंचकर 1.37 बजे प्रस्थान करेगी, बिलासपुर दोपहर 3.55 बजे पहुंचकर शाम 4.05 बजे प्रस्थान करेगी, भाटापारा शाम 7.10 बजे पहुंचकर 7.12 बजे प्रस्थान करेगी, रायपुर रात 9.05 बजे पहुंचकर 9.10 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।
यहां होगी गाड़ी की ठहराव
इस विशेष ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी। साथ ही इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 03 स्लीपर, 13 एसी-थर्ड कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Share This Article