सांसद ने बिहान दीदियों से जाना आजीविका का सफर

समूहों ने एक दिन में किया एक लाख की बिक्री

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। जिला स्तरीय राज्योत्सव में मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉलों का अवलोकन किये। उन्होंने बिहान बाजार में स्व-सहा.समूहों की महिलाओं से संवाद कर एनआरएल एम से जुडऩे के बाद जीवन में आए बदलाव की जान कारी ली। सांसद ने महिलाओं के कार्यों और उत्पादों की सराहना की। राज्योत्सव में 15 स्व-सहायता समूहों ने एक दिन में 1 लाख 3 हजार रुपये की बिक्री की। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में चार स्टॉल लगाए गए। इनमें ग्रामीण आवास, स्वच्छता, आजीविका, जल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी गई। पीएम आवास योजना स्टॉल पर मॉडल आवास की झांकी दिखाई गई। सांसद ने पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को सांकेतिक चाबी और प्रमाणपत्र प्रदान किए। स्टॉल पर कंप्यूटर से आवास की स्थिति, किस्त और सर्वे सूची की जानकारी दी गई।
बिहान पंडाल में महिलाओं ने घरेलू उपयोग, सजावट, साड़ी, हस्तनिर्मित कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, दीपावली पूजन सामग्री, दीया-बाती, अगरबत्ती, शुद्ध घी, अचार और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए। दिन भर ग्राहकों की भीड़ रही। स्वच्छ भारत मिशन स्टॉल पर एफएसटीपी और आदर्श ग्राम कोतरी का मॉडल व ठोस – तरल अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। वीबी-जी राम जी योजना के तहत सोखता गड्ढे का कार्यशील मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।क्

Share This Article