श्री शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय यज्ञ में शामिल हुए महेश साहू

भक्तिमय हुआ भूपदेवपुर, शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। सिद्धार्थ शर्मा। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूपदेवपुर में इन दिनों आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यहाँ 27 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक श्री महामृत्युंजय पाठ, पूजा यज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के व्यास पीठ पर विराजमान पंडित ब्रजेश तिवारी (खैरमुड़ा) अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर रहे हैं, जिसका लाभ उठाने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। छाया विधायक महेश साहू ने टेका माथा आयोजन के दौरान आज खरसिया के जनप्रिय नेता व छाया विधायक महेश साहू ने कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कथा व्यास पंडित ब्रजेश तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अपने वक्तव्य में महेश साहू ने कहा -भगवान शिव की यह पावन कथा केवल श्रवण करने का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन को सत्पथ पर ले जाने का एक मार्ग है। महामृत्युंजय यज्ञ और शिव महापुराण के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी आत्मीयता बढ़ती है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखने का कार्य करते हैं। आयोजक परिवार का योगदान इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सिन्हा परिवार की विशेष भूमिका रही है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक घसियाराम सिन्हा एवं स्व. सुरजा बाई सिन्हा प्रेमूराम सिन्हा एवं श्रीमती गोदावरी सिन्हा एवं समस्त सिन्हा परिवार आयोजन समिति के सक्रिय सहयोग से क्षेत्र का कोना-कोना ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में माताएँ, बहनें और युवा उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Share This Article