-
रायगढ़ ले रहा विकास की करवट
बोईरदादर स्टेडियम में ओलंपिक स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल
एथलेटिक ट्रैक, स्केटिंग रिंग, रोल बॉल कोर्ट
मिनी स्टेडियम में नेट क्रिकेट, नेट बैडमिंटन सिस्टम
ट्रांसपोर्ट नगर के पास 100 करोड़ की लागत से नया स्पोर्ट्स कैंपस
जिले का पहला बीएड कॉलेज रायगढ़ में खुल रहा है
देश में युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयास
नवा रायपुर में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी
23 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फेल्प्स की स्विमिंग अकादमी
17 एकड़ में बीसीसीआई ट्रेनिंग अकादमी
बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक
राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता
कोरबा के किरकछार गांव की संजू देवी एशियन टीम में, भिलाई की आकर्षी कश्यप बैडमिंटन में वर्ल्ड रैंक 30 पर
रायपुर में आईपीएल के मैच और आरसीबी का सेकंड होम ग्राउंड
रायगढ़। रायगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जिले के कोने-कोने से हजारों युवा भाई-बहन शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने घण्टो युवाओं के बीच रहकर एक-एक सवाल का जवाब दिया और उन्हें भविष्य का रोडमैप दिखाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल भल्ला श्रीकांत सोमावार, जिला महामंत्री विकास केडिय़ा, जतिन साव सनत नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा युवाओं के लिए देश प्रदेश और रायगढ़ में सरकार युवाओं का भविष्य संवारने के लिए क्या प्रयास कर रही है यह आपको बताने आया हूं। केवल भाषण देना उद्देश्य नहीं है। हमारी कोशिश है कि युवाओं को बेहतर जिंदगी दे सकें, बेहतर भविष्य बना सकें। इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
यूपीएससी का सपना अब दिल्ली नहीं, रायगढ़ में होगा पूरा
वित्त मंत्री ने मंच से पूछा – ‘किसके मन में आता है कि मैं यूपीएससी की तैयारी करूं, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि दिल्ली जा सकूं?’ – इस पर सैकड़ों हाथ खड़े हुए। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने नालंदा परिसर की पूरी योजना बताई। उन्होंने कहा – ग्रेजुएशन कर रहे बच्चों को अच्छी किताबों की जरूरत होती है। आईएएस, पीएससी, एसएससी, रेलवे की किताबें नहीं मिलतीं। इसी कमी को पूरा करने के लिए रायपुर में 19 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नालंदा परिसर बनाया गया। यह ऐसी लाइब्रेरी है जो कभी बंद ही नहीं होती। दिन हो चाहे रात हो, दिवाली हो चाहे होली, स्वतंत्रता दिवस हो चाहे गणतंत्र दिवस, रोज खुला रहता है। उन्होंने बताया कि रायपुर वाले परिसर में 3000 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है और 2500 बच्चे वेटिंग लिस्ट में हैं। इसी की सफलता के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहले बजट में प्रदेश में 28 नालंदा परिसर बनाने का ऐलान किया गया। रायगढ़ में केलो मैया के तट पर लगभग 40 करोड़ की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर बन रहा है। यह कंपनियों के ष्टस्क्र फंड से बनाया जा रहा है। इस नालंदा में- यूपीएससी, पीएससी, पीएसएससी, रेलवे, शिक्षक भर्ती, प्रोफेसर भर्ती, सीए, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा होगी।
एचएनएलयू और ट्रिपल आईटी में 50 प्रतिशत आरक्षण
युवा संवाद को इंटरेक्टिव बनाने के लिए वित्त मंत्री ने युवाओं से फुल फॉर्म पूछने का सेशन रखा। उन्होंने पूछा – एचएनएलयू का फुल फॉर्म क्या है? पीछे बैठी एक बिटिया ने सही जवाब दिया-हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी वित्त मंत्री ने ताली बजवाई। उन्होंने बताया – ‘नवा रायपुर में, जिसका मैं स्वयं मंत्री हूं, वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का भव्य कैंपस बन रहा है, जहाँ 50 करोड़ का ऑडिटोरियम बन रहा है। प्लेसमेंट बहुत शानदार है। सबसे बड़ी बात – यह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है, लेकिन इसमें 50त्न सीटें हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए आरक्षित हैं – जनरल, एसटी, एससी, ओबीसी सभी के लिए। आधा सीट छत्तीसगढ़ के बच्चों को लेना ही लेना है, यह नियम बनाया गया है। अगर मेरिट में रहेंगे तो बाहर वाली 50 प्रतिशत सीट पर भी चयन हो सकता है।’ इसमें प्रवेश के लिए सीएलएटी यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट देना होता है। इसी तरह उन्होंने ट्रिपल आईटी यानि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और एनआईएफटी यानि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। ट्रिपल आईटी भी नवा रायपुर में है और वहां भी 50 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए है। उन्होंने बलरामपुर से आकर प्रयास विद्यालय में पढ़ रहे छात्र प्रियांशु कुशवाहा की ओर इशारा करते हुए कहा – देखो बलरामपुर का बच्चा प्रयास में सेलेक्ट होकर रायगढ़ में पढ़ रहा है, तो हमारे रायगढ़ के बच्चों को भी जोर लगाना चाहिए। प्रयास में चयनित रायगढ़ के बच्चों से भी हाथ खड़े करवाए।
बहनों के लिए नवगुरुकुल – फ्री हॉस्टल, फ्री लैपटॉप और 45 हजार की नौकरी की तैयारी
कॉलेज की बहनों के लिए उन्होंने गढ़उमरिया आईटीआई कैंपस में चल रहे नवगुरुकुल की जानकारी दी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि ज्यादा जलन मत करना भाइयों, आजकल ज्यादा चीजें बहनों के लिए हो रही हैं। नवगुरुकुल केवल बहनों के लिए है। इसमें 2 साल की आवासीय ट्रेनिंग दी जाती है। रहने-खाने का पूरा खर्च शासन वहन करता है और 2 साल के लिए फ्री लैपटॉप भी दिया जाता है। यहाँ अंग्रेजी में बोलना, प्रेजेंटेशन देना, इंट्रोडक्शन, कंप्यूटर चलाना, टैली जैसी सभी स्किल्स सिखाई जाती हैं। लक्ष्य है कि 2 साल बाद 40 से 45 हजार रुपये की नौकरी मिले।
रायगढ़ में 100 करोड़ का स्पोर्ट्स शहर
छात्रा निशा गोस्वामी ने पूछा – ‘अगर कोई स्टूडेंट स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहता है तो छत्तीसगढ़ सरकार की क्या पॉलिसी है?’ इस पर वित्त मंत्री ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा – डब्ल्यूपीएल यानि महिला प्रीमियर लीग में हमारी बहनों को सवा तीन करोड़ रुपये मैच फीस मिल रही है। यह नौकरी से ज्यादा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल का है, लेकिन पूरे देश में जाना जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे खेला, आपने देखा। यशस्वी जायसवाल बहुत गरीब घर से है। मुंबई में रिश्तेदार के यहाँ रहा, फिर शिवाजी पार्क की झोपड़पट्टी में रहकर प्रैक्टिस की और आज टीम इंडिया का ओपनर है। विराट कोहली जब 18 साल का था, फिरोजशाह कोटला में रणजी मैच खेल रहा था। रात में पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया। घर में पिता की डेड बॉडी पड़ी थी, सुबह वह किट उठाकर स्टेडियम गया और 90 रन बनाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया। आज हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है। सफलता के लिए ऐसा ही समर्पण चाहिए।
एसआईआर व फर्जी वोटर पर किया भ्रम दूर
युवा छात्र कुणाल श्रीवास्तव ने पूछा – देश को आगे बढ़ाने में सरकार और युवाओं का योगदान है, एसआईआर को लिए गए सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा -एसआईआर का फुल फॉर्म स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन है। यह हर 8-10 साल में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने विस्तार से समझाते हुए कहा जिसका 1 जनवरी को 18 साल पूरा हो रहा है, उसका नाम वोटर लिस्ट में जुडऩा चाहिए। जिसका निधन हो गया है, उसका नाम हटना चाहिए, नहीं तो फर्जी वोट पड़ेगा। बांग्लादेश से फर्जी आधार बनाकर रायगढ़ में आकर नाम जुड़वा लेने वालों – घुसपैठियों का नाम हटना चाहिए। जो दो-तीन जगह नाम लिखवा लेते हैं, उनका नाम एक जगह होना चाहिए। इसी को ठीक करने के लिए एसआईआर होता है। किसी का नाम गलती से छूट भी गया हो तो वह ऑनलाइन आवेदन कर कभी भी जुड़वा सकता है, इसके लिए कलेक्टर या नेता के पास जाने की जरूरत नहीं। एसआईटार पर वोट चोरी का झूठा आरोप लगाकर भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया जा रहा है।
जीवन का मंत्र – खुश रहो, स्वस्थ रहो, बड़ा सोचो
कार्यक्रम के अंत में एक छात्र मुस्कान द्वारा पूछे गए सवाल – ‘आप हमेशा खुश कैसे रहते हैं?’ – पर वित्त मंत्री ने कहा – ‘मुंह लटकाने से कोई प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होती है । एग्जाम में आए पेपर को कठिन मानने पर चक्कर खा जाओगे जो आता है वो भी नहीं लिख पाओगे। इसलिए हमेशा खुश रहो, पॉजिटिव रहो। उन्होंने लाइफस्टाइल पर भी बोला – ‘आजकल समोसा, गुटखा, दारू,का सेवन कर रहे। रात-रात भर इंस्टाग्राम देखे जाने को भी एक तरह का नशा बताया। एचबीव्हीसी लिपिड प्रोफाइल, विटामिन बीव्ही-2, डी3 की कमी से आजकल युवाओं में ही बिगड़ रहा है, जिससे हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज हो रहा है। योग करो, शरीर ठीक नहीं रहेगा तो कलेक्टर, मंत्री बनकर भी क्या फायदा? सुपर-30 फिल्म का डायलॉग सुनाते हुए उन्होंने कहा – इन अमीरों ने अपने लिए चिकनी सडक़ बना ली और हमारे रास्ते में गड्ढे छोड़ दिए, यही गलती कर दी कि हमें छलांग लगाना सिखा दिया। समय आएगा तो सबसे लंबी छलांग हम ही मारेंगे। उन्होंने कहा – भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। औसत आयु जापान में 47, यूरोप में 46, भारत में 29 और छत्तीसगढ़ में मात्र 24 साल है। मोदी जी के 13 साल के परिश्रम से भारत बबूल के पेड़ से आम का पेड़ बन गया है, इसलिए दुनिया पत्थर मार रही है। मोदी जी का कोई भाई क्लर्क है, कोई पतंग बेचता है, कोई ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। प्रधानमंत्री आवास में उनके परिवार का एक भी व्यक्ति नहीं रहता। 25 साल मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री रहने के बाद भी बैंक में एक रुपया नहीं – ऐसा त्यागी नेतृत्व दुनिया में नहीं। अंत में सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को डायरी दी गई और वित्त मंत्री ने अपनी स्वेच्छानुदान राशि से प्रत्येक को 5-5 हजार रुपये का चेक देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि हॉस्टल में भी जाकर छात्रों से मिलेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे।
युवाओं को भविष्य की संभावनाओं के तहत दी गई जानकारी
रायगढ़ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा भाई-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बहुत ही अच्छे वातावरण में इंटरैक्टिव तरीके से युवाओं के साथ चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं को देश में उनके लिए उपलब्ध अवसरों, सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके बेहतर लाभ लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कौन-कौन सी स्कीम्स हैं, एसएससी, रेलवे में अवसर क्या हैं, स्वरोजगार की क्या संभावनाएं हैं और नालंदा परिसर जैसी सुविधाएं किस तरह बनाई जा रही हैं, इन सभी विषयों पर अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि युवा अपने बेहतर भविष्य के निर्माण में सरकार की योजनाओं का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में देश में चल रहे कई विषयों को लेकर भी सवाल थे। राष्ट्र विरोधी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों, स्ढ्ढक्र के बारे में, डेड वोटर्स, घुसपैठिए वोटर्स और नए वोटर्स को जोडऩे जैसे विषयों पर भी युवाओं ने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का इंटरेक्शन बहुत ही कंस्ट्रक्टिव रहा। हमारी कोशिश है कि रायगढ़ की युवा पीढ़ी, छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। दुनिया की चुनौतियों के बीच भारत में जितनी संभावनाएं उत्पन्न हो रही हैं, उनमें युवा अपना बेहतर भविष्य कैसे बना सकें, इस दिशा में गाइडेंस और इंटरेक्शन के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई।
विकसित भारत का सपना युवा शक्ति से होगा पूरा- अरुण धर दीवान
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि यह संवाद विकसित भारत के लिए है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवा की ऊर्जा वायु की तरह होती है जो कभी भी कहीं भी जा सकती है। मोदी जी की विकसित भारत की कल्पना युवा शक्ति के जरिए आसानी से पूरी की जा सकती है। उन्होंने प्राचीन भारत को सोने की चिडिय़ा बताते हुए कहा कि मुगल सल्तनत की लूट ने भारत को बदहाल किया। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन की वाहक है। युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। जिस तरीके से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, विपक्ष के नैरेटिव की सत्यता जांचे जाने की आवश्यकता है।
विपक्ष गलत नैरेटिव से अराजक माहौल बनाना चाहता है-श्रीकांत
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने युवा संवाद का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश भर के युवाओं से राजनीतिक विषय पर सार्थक चर्चा करना इस संवाद का उद्देश्य है। विपक्ष गलत नैरेटिव से देश में अराजक माहौल बनाना चाहता है, इस कुत्सित प्रयास को युवाओं को समझना होगा। मोदी जी ने विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी है, इसके लिए आप सभी युवाओं का सहयोग चाहिए।
भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जताया आभार
युवा संवाद आयोजन में आए सभी अतिथियों का सुमीत शर्मा ने आभार जताते हुए कहा युवाओं की यह ऊर्जा विकसित भारत की दिशा तय कर माननीय मोदी जी के सपनो को साकार करेगी।

