रायगढ़. मुंबई-हावड़ा रुट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों की चाल विगत कई माह से बिगड़ी हुई है, इससे लगभग सभी ट्रेनों घंटों विलंब से चल रही है। वहीं गुरुवार रात को आने वाली ट्रेन शुक्रवार को सुबह रायगढ़ पहुंची थी, इससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी अव्यवस्था के बीच पूरी रात स्टेशन में बैठकर समय काटना पड़ा। इससे यात्रियों में आक्रोश पनपने लगा है।
उल्लेखनीय है कि विगत कई माह से बिलासपुर डिविजन से लेकर चक्रधरपुर डिविजन में कभी लाइन निर्माण तो कभी आटोमेटिक सिग्निलिंग का कार्य चल रहा है, इसके चलते जहां कई माह से हर शुक्रवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहता है तो वहीं इस मार्ग से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों को देरी से रवाना किया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन में बैठे यात्री तो परेशान हो रही रहे हैं, साथ ही स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करने वाले भी बेहाल नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दिनों त्यौहारी सीजन होने के कारण ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ा है, लेकिन लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को अपने गंतब्य तक पहुंचने में अधिक समय लगने से उनको नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अप दिशा से आने वाली ट्रेनों पर गौर करें तो प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ साप्ताहिक ट्रेने भी विलंब से चल रही है। वहीं संतरागांछी-कुर्ला एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन जिसको गुरुवार रात करीब 8 बजे रायगढ़ पहुंचना था, लेकिन लेट-लतीफी के कारण यह ट्रेन 25 घंटा देरी से शुक्रवार को रात करीब 9 बजे तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई। वहीं हावड़ा-सांई सिरडीनगर भी गुरुवार रात 11 बजे का समय था, लेकिन यह ट्रेने भी 8 घंटा देरी से शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे पहुंची। इसी तरह हावड़ा-मुंबई मेल अपने निर्धारित समय से चार घंटा देरी से सुबह करीब 8.30 बजे रायगढ़ पहुंची। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी चार घंटा देरी से शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे पहुंची। इसी तरह संतरागांछी-रानीकमलापति एक्सप्रेस का समय सुबह 4.45 बजे है, जो दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ पहुंची। हावड़ा-मुंबई आजादहिंद एक्सप्रेस भी चार घंटा देरी से दोपहर करीब 12.45 बजे पहुंची, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस दोपहर करीब तीन बजे तो ऋषिकेष-पुरी उत्कल एक्सप्रेस शाम करीब 5 बजे रायगढ़ पहुंची। इससे इन ट्रेनों टिकट कराने वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म में बैठकर अपने ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
दो मुख्य ट्रेने रही रही रद्द
उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में विगत कई माह से काम चल रहा है, इस कारण हर सप्ताह शुक्रवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस व टाटा-इतवारी का परिचालन रद्द रहता है। इससे बिहार, झारखंड जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या होती है। साथ ही यह साउथ बिहार एक्सप्रेस में हर दिन नौकरीपेश लोगों का भी आना-जाना रहता है, इससे हर सप्ताह इनको भी परेशान होना पड़ रहा है।
री-स्टोर का देर रहे हवाल
ट्रेनेां के लेट-लतीफी के संबंध में कोइ भी स्थानीय अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, उनका बस यही कहना रहता है कि अलग-अलग सेक्शन में काम चलने के कारण यात्री ट्रेनों को री-स्टोर कर चलाया जा रहा है, इस कारण लेट हो रही है, साथ ही जब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक समस्या बनी रहेगी। ऐसे में कुल मिलाकर यात्रियों को ही परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि न तो ट्रेन समय पर चल रही है और न ही स्टेशन में मूलभूत सुविधा है, इसको लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश पनप रहा है।

