चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी-सीएम साय

बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बार-बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की दुहाई देने वाली कांग्रेस को अब बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। विशेष रूप से कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनावी हार पर बार-बार मतदान प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा करने वाली कांग्रेस अब अपनी इस पराजय के लिए किसे दोष देगी? मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी विफलताओं का ठीकरा मतदान प्रक्रिया पर फोडऩे के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी है, झूठे आरोप और राजनीतिक शोर-शराबा नहीं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तंज.. आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था, बैलेट पेपर में भी जनता ने नकारा

रायगढ। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे 4 बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।अपने बयान में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लगता है, आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था। नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी शून्य।
श्री चौधरी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधान परिषद के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस का खाता फिर भी शून्य ही रहा। उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। यह साबित करता है कि श्वङ्करू हो या बैलेट, जनता का विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ और सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्व विहीन हो चुकी है। जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति को पूरी तरह नकार चुकी है। बैलेट पेपर का बहाना बनाने वाली कांग्रेस को अब समझ आ जाना चाहिए कि हार का कारण ईव्हीएम नहीं, बल्कि उनका शून्य विजन है।

Share This Article