रायगढ़। जिले में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.025 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के छोटे देवगांव का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, छोटे देवगांव के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा भी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सडक़ किनारे संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता (43), निवासी ग्राम छोटे देवगांव बताया। पुलिस ने उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरे की तलाशी ली। इसमें पांच सफेद प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा मिला। प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलो गांजा था। इस तरह कुल 5.025 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खरसिया में 2.50 लाख का गांजा जब्त
सडक़ किनारे ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, सपड़ाया
×
ad

