कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई का सर्वोच्च सम्मान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के पूरे चालक दल को उनके असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कैप्टन मच्छार और उनकी टीम को बधाई देते हुए इसे पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दिए बधाई संदेश में कहा कि आपातकालीन परिस्थिति में यात्रियों की जान बचाने और विमान को सुरक्षित लैंड कराने के लिए कैप्टन मच्छार ने जिस सूझबूझ, साहस और मानवीय जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह अनुकरणीय है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन स्मित मच्छार और उनके दल को यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी वीरता, पेशेवर दक्षता और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि संकट की घड़ी में धैर्य और कौशल से सैकड़ों जिंदगियों को सुरक्षित बचाना किसी शौर्य से कम नहीं है। कैप्टन मच्छार ने न केवल विमानन क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

Share This Article