रायगढ़। नशा एवं टी वी मुक्त युवा को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम महापल्ली के प्राथमिक विद्यालय भवन परिसर में कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक विद्यालय महापल्ली के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा उप सरपंच विजय यादव, पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम प्रधान, पूर्व जनपद सदस्य अशोक निषाद, पंच श्रीमती कुंदकुंवर पटेल, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरला अग्रवाल , नरेश अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में माता सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डनसेना राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के कुशल संचालन में सभी अतिथियों का एन एस एस बैच के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ब्रजेश गुप्ता ने शिविरार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी शिविरार्थी अपने है तथा आप सब निसंकोच कार्य करे। टीकाराम प्रधान ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए योजना के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पत्रकार शेष चरण गुप्त ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का नारा ‘मैं नहीं तू’ के उद्देश्यों को उकेरते हुए इसे लक्ष्य बना कर चलने का आव्हान शिविरार्थियों से किया। सात दिवसीय विशेष शिविर की मुख्य उद्देश्य नशा एवं टी वी मुक्त युवा को जन जन तक पहुंचा कर गांव को नशा मुक्त करने की दिशा में शिविरार्थियों को पहल करने की अपील करते हुए लक्ष्य को हासिल करने की शुभ कामनाएं दी। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में महाविद्यालय के 50 शिविरार्थी छात्र छात्रा भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डनसेना ने ग्राम पंचायत सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
रासेयो की सात दिवसीय विशेष शिविर महापल्ली में प्रारंभ
×
ad

