कार की ठोकर से बाइक चालक गंभीर

कार की ठोकर से बाइक चालक गंभीर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. रविवार को देर शाम कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम रैबार निवासी टालेश्वर यादव किसी काम से रायगढ़ आया था, जहां से रविवार शाम करीब 6 बजे वापस अपने गांव जा रहा था, इस दौरान पटेलपाली और कोड़ातराई के बीच पहुंचा ही था कि सामने से आ रही कीया कार क्रमांक सीजी-13 बीए7478 से पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 13 बीएम 2938 की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक टालेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना होते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायल को उठाने का प्रयास करने लगे, लेकिन उसके पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वह खड़ा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दिया, जिससे उसे तत्काल उपचार के लिए किसी अस्पताल ले जाया गया। उक्त हादसे में कार का सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार अपने साइड में चल रही थी, लेकिन बाइक चालक पता न कहां से बीच सडक़ में आ गया और उसकी टक्कर हो गई।

Share This Article