छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : अमित शाह और मंडाविया होंगे शामिल

सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण टीम दिखाएंगे हवाई करतब, बॉलीवुड सिंगर्स के परफॉमेंस, 6 अलग-अलग रूट से पहुंचेंगे लोग

Gupta Lochan
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव 2026 का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।
इस बार की थीम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ रखी गई है। तीन दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य के परफॉमेंस के साथ-साथ स्थानीय कलाकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे। 2 नवंबर को सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम एयर शो करेंगी। राज्योत्सव स्थल पहुंचने के लिए 6 रूट निर्धारित किए गए हैं, जबकि अलग-अलग मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ राज्योत्सव का समापन होगा। राज्योत्सव स्थल पहुंचने के लिए 6 रूट निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग शहरों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां गाडिय़ां पार्क कर दर्शक पैदल आयोजन स्थल तक पहुंच सकेंगे।

2 नवंबर को एयर शो

राज्योत्सव 2026 के दौरान नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के एयर शो का आयोजन होगा। सूर्यकिरण टीम करीब 40 मिनट के शो में 9 विमानों के साथ फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स का प्रदर्शन करेगी। 2 नवंबर को इसका आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें वायुसेना के सीनियर अफसरों सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ होगी थीम

इस बार की थीम में महिला सशक्तीकरण और युवाओं की भूमिका पर फोकस रहेगा। राज्योत्सव में इसके जरिए महिलाओं और युवाओं से जुड़ी योजनाओं, अवसरों और विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। अलग-अलग विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनियों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषय शामिल किए जाएंगे। इनके माध्यम से निवेश, रोजगार, अधोसंरचना और जनकल्याण से जुड़े कामों को लोगों के सामने रखा जाएगा। राज्योत्सव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में कुल 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं।

डोम बनेंगे, 60 एलईडी स्क्रीन लगेंगी

नवा रायपुर में राज्योत्सव मेला स्थल पर मुख्य मंच के सामने विशाल डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 60 रुश्वष्ठ स्क्रीन लगाई जाएंगी। दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। एंट्री के लिए 2 गेट होंगे, जिनमें से एक विभागीय प्रदर्शनी के लिए होगा। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन के अलग-अलग विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। स्थल पर 40 हजार वाहनों की पार्किंग, 300 शौचालय, 20 बेड का अस्पताल, आईसीयू, 25 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों की व्यवस्था की गई है।

Share This Article