महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल

नि:शुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जाँच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल एवं एक समिति की संयुक्त पहल पर सिटी हॉस्पिटल,कोतरारोड, रायगढ़ में नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जाँच एवं मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल ने जरूरतमंद महिलाओं की नि:शुल्क जाँच कर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।मैमोग्राफी जाँच के लिए रायपुर से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग इनिशिएटिव (मैमोग्राफी मशीन) मंगाई गई थी।शिविर के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों,समय पर जाँच और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही, महिलाओं को नि:शुल्क मेमो ग्राफी स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान से उचित उपचार में मदद मिलती है।महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सलाह लेकर जाँच अवश्य कराएँ। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधुलता पटेल, मोर्चा की महामंत्री रेखा महमिया,अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सुधा अग्रवाल,बीना शर्मा तथा सदस्य गायत्री अग्रवाल, करुणा अग्रवाल,आशा अग्रवाल सहित इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। साथ ही, समिति की अध्यक्ष वंदना बंसल एवं सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल एवं समिति की यह संयुक्त पहल महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।

Share This Article