एसपी अंकिता की एके-47 फायरिंग पर पीएचक्यू ने मांगा जवाब

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने 8 पॉइंट में बताई गलतियां, आईजी बोले- जांच होगी

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की स्क्क अंकिता शर्मा की ्र्य-47 से फायरिंग करने का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट आने के बाद पीएचक्यू ने स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी फायरिंग में 8 प्वाइंट में गलतियां बताई थीं। उनका कहना है कि लोडेड (कारतूस से भरे) हथियार को बहुत ही लापरवाही और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। राजनांदगांव रेंज के ढ्ढत्र अजय यादव ने जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
दशहरा पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान एसपी अंकिता शर्मा का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे साड़ी पहने एके-47 से गोलियां चलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने 8 से 9 राउंड फायरिंग की थी। वीडियो सामने आने के बाद हथियार चलाने के तरीके और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने वीडियो पर आपत्ति जताई। उन्होंने हथियार संभालने के तरीके और फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उनका कहना था कि लोडेड हथियार को संभालते समय सावधानी जरूरी है और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत भी बताई थी। दशहरे के दिन सोशल मीडिया पर शस्त्र पूजा के बाद फायरिंग के कई और वीडियो भी सामने आए। इनमें रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, बलौदाबाजार एसपी गौरव राय, सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के अलावा कई जिलों में पुलिसकर्मियों को पूजा के बाद हथियारों से फायरिंग किया था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि, दशहरा के अवसर पर कई पुलिस अधीक्षकों के शस्त्र पूजा के वीडियो सामने आए हैं। इनमें राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की ओर से की गई फायरिंग पर सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने आपत्ति जताई है। मध्यप्रदेश के समय से ही हथियारों के इस्तेमाल और फायरिंग अभ्यास के लिए तय प्रक्रिया रही है। पुलिसकर्मी फायरिंग रेंज में अभ्यास करते हैं या फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित करने के लिए जरूरत पडऩे पर हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान हथियारों से फायरिंग करने की परंपरा पहले नहीं थी। अब यह प्रचलन में दिखाई दे रहा है। यदि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई नए निर्देश जारी किए गए हैं, तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन पहले सिर्फ पूजा होती थी फायरिंग नहीं।

Share This Article