साइन बोर्ड से लटका मिला अज्ञात युवक की लाश

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। बंगुरसिया गांव के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव सडक़ किनारे साइन बोर्ड पर फांसी में पर लटका मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसिया के पास सडक़ किनारे लगे एक सांकेतिक बार्ड के सहारे फंदे पर एक अज्ञात युवक लाश ग्रामीणों ने देखा, जिसकी तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए पंचनामा दर्ज कर शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक घटना है। पुलिस के अनुसार, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस टीम मृतक की पहचान कराने और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।

Share This Article