रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन अब केंद्र सरकार में जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उनकी नियुक्ति 4 साल या अगले आदेश तक के लिए की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जयवर्धन को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्ति के बाद जयवर्धन को 3 सप्ताह के भीतर नए पद पर जॉइन करना होगा। वे अभी छत्तीसगढ़ के ट्रेजरी और अकाउंट्स डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। इससे पहले वे कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने एस. जयवर्धन की नियुक्ति के संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को जानकारी भेजी है। राज्य सरकार से कार्यमुक्त होने के बाद जयवर्धन नई दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्रालय में उप सचिव का पद संभालेंगे। एस. जयवर्धन का जन्म 4 दिसंबर 1978 को हुआ था। उन्होंने आंध्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी टेक और हैदराबाद यूनिवर्सिटी से इसी विषय में एम टेक किया है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने निजी क्षेत्र में भी काम किया। वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में लंबे समय तक असिस्टेंट कंसल्टेंट रहे। इसके बाद उन्होंने इरिशन ग्लोबल इंडिया लिमिटेड में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के रूप में भी काम किया। निजी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में उनका चयन भारतीय रेलवे यातायात सेवा के लिए हुआ। प्रोबेशनर के तौर पर 9 महीने तक ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और आईएएस के लिए चयनित हुए। एस. जयवर्धन ने 1 सितंबर 2014 को ढ्ढ्रस् की सेवा जॉइन की। छत्तीसगढ़ में अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने जिला पंचायत ष्टश्वह्र और नगर निगम आयुक्त जैसे पदों पर काम किया। वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत के ष्टश्वह्र रहे। इसके बाद कोरबा जिला पंचायत ष्टश्वह्र और कोरबा नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। वे रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त भी रहे। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रह चुके है।

