जिला अस्पताल में फुड एण्ड सेफ्टी की दबिश, गुणवत्ताहीन भोजन को लेकर हुई थी शिकायत

फर्म का जांच कर लिया गया नमूना

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़. फुड एण्ड सेफ्टी विभाग को मिली शिकायत के आधार पर जिला अस्पताल सहित कई फर्मो की जांच की, जिसमें क्वालिटी में कमी पाए जाने पर अस्पताल का कैंटिन से खाना का नमूना लिया तो वहीं कई फर्मों से चाउमिंग, मैगी, बेसन सहित अन्य सामानों का नमूना लेकर जांच लिया भेजा है।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कैंटीन संचालक द्वारा गुणवत्ताहीन भोजन परोसे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल की कैंटीन पर दबिश दी। इस दौरान कैंटीन के रसोईघर, भंडारण क्षेत्र संबंधित फर्म की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर तैयार हो रहे भोजन के साथ-साथ उपयोग में लाई जा रही सामग्री के भी नमूने एकत्र किए। इन सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए एक्सपेरिमेंटशाला भेजा गया है, ताकि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की पुष्टि की जा सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मरीजों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। गुणवत्ताहीन भोजन परोसना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की टीम ने केवल अस्पताल की कैंटीन तक ही अपनी जांच सीमित नहीं रखी। उन्होंने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों पर भी औचक निरीक्षण किया। इन जांचों के दौरान कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

मैगी और चाउमिंग भी लिया सैंपल

ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की टीम ने पतरापाली स्थित जिंदल हास्पिटल के पास स्थित गुप्ता एंड संस में शिकायत के आधार पर दबिश देकर जांच किया। जांच के दौरान चाउमिंग में खराबी की आशंका होने पर नमूना जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही जांच के दौरान मैगी में कीट लार्वा मिलते की संभावना पर मैगी का भी सैपलिंग किया गया है। वहीं एक उपभोक्ता की शिकायत पर विभागीय टीम ने गणेश तालाब स्थित दिल्ली चार्ट भंडार में दबिश देकर जांच किया, जहां से चार्ट का नमूना लेकर जांच के लिया भेजा है।

रिलांयस मार्ट में मिला एक्सपायरी सामान

त्यौहारी सीजन को देखते हुए फुड एण्ड सेफ्टी विभाग ने जांच तेज कर दिया है। इस दौरान गौशाला रोड रायगढ़ स्थित रिलायंस रिटेल मार्ट की जांच की गई तो यहां कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी पाए गए। जिसमें प्रमुख रूप से केलॉग्स मल्टीग्रेन चॉकोस, गुड लाइफ क्रिस्टल शुगर, गुड लाइफ फ्री फ्लो आयोडीन युक्त नमक, आशीर्वाद चना बेसन तथा यूनिबिक डैनिश नारियल कुकीज एक्सपायरी पाया गया है, जिसका सैंपल लिया गया है।

Share This Article