केलो विहार कॉलोनी मंदिर परिसर में नवरात्रि महापर्व की धूम, गरबा भक्ति गीत में थिरक रहीं श्रद्धालु महिलाएं

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। शहर के केलो प्रवाह कॉलोनी के सभी सदस्यों द्वारा हर वर्ष धार्मिक आयोजन को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं इस बार भी सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजन समारोह 2026 का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है।वहीं मंदिर परिसर में मनभावन पंडाल और गरबा स्थल भी बनाया गया है जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। बनाए गए खूबसूरत पंडाल में सप्तमी महापर्व से नवमीं महापर्व तक बड़ी श्रद्धा से पूजा अर्चना होगी। इस भव्य आयोजन के संयोजक मनोरंजन नायक, अध्यक्ष – अमित यादव, उपाध्यक्ष – रौशन चंदा, अंशु पाणिग्रही, किशन महंत, सचिव – रोहित यादव, कोषाध्यक्ष – राकेश देवांगन, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर व कॉलोनी के सभी संरक्षकगण एवं सदस्यगण हैं।

माँ शैलपुत्री की हुई पूजा अर्चना

अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि पावन शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व के पहले दिन मंदिर में विराजित जगतजननी माँ भवानी के प्रथम रुप माँ शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना पं उमेश सतपथी के सानिध्य में सुबह और शाम की गई। जिसमें सभी कॉलोनी के सभी श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए। वहीं सप्तमी से नवमीं महापर्व तक विशाल पंडाल में विराजित माता भवानी की मनोहारी प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

गरबा का हो रहा शानदार आयोजन

शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व की खुशी में मंदिर परिसर में खूबसूरत ढंग से गरबा स्थल बनाया गया है। जहाँ पहले ही दिन शाम को माता जगतजननी की पूजा अर्चना करने के बाद कॉलोनी की शिव शक्ति गरबा ग्रुप की श्रद्धालु महिलाएं, युवतियों ने भव्य गरबा का आयोजन किया और हरिशंकर गौरहा द्वारा लिखा व सुनो डॉट कॉम से जनरेटड भक्ति गरबा गीत जय माँ भवानी, जय माँ कल्याणी गीत में निहाल होकर थिरके। इसी तरह अन्य कई गरबा भक्ति गीतों के साथ भी सभी श्रद्धालुगण माता की आराधना में लीन होकर थिरके जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल और भी बेहद खुशनुमा हो गया। वहीं शिव शक्ति गरबा ग्रुप की श्रद्धालु मोनिका नामदेव ने बताया कि यह गरबा का आयोजन अनवरत महानवमीं पर्व तक पूजा अर्चना के बाद शाम को मंदिर परिसर में चलता रहेगा। वहीं गरबा आयोजन को भव्यता देने में ग्रप से और मोनिका नामदेव,शीला यशपाल,परी महंत,गीतांजलि पटेल,सुमन नागवंशी,पूजा बहरा ,शीला देवी, पुष्पा बहरा,पलक नामदेव,शुभांगी नामदेव आस्था यशपाल, श्यामता पांडेय सहित ग्रुप के सभी सदस्यगण और केलो विहार युवा समिति के सभी सदस्यगण जुटे हैं। वहीं शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व 2026 के आयोजन को भव्यता देने में सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजन समारोह 2026 के सभी सदस्यगण और कॉलोनी के सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं।

Share This Article