चन्द्रपुर। केशव प्रसाद पटेल एवं श्रीमती विमला पटेल की सुपुत्री, अविनाश पटेल की बहन तथा राहुल पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा राहुल पटेल ने कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से अंग्रेजी विषय में पीएच.डी. की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त की है। उनके शोध का विषय “रु4ह्म्द्बष्द्बह्यद्व ड्डठ्ठस्र ङ्कद्गह्म्ह्यद्बद्घद्बष्ड्डह्लद्बशठ्ठ द्बठ्ठ क्चशड्ढ ष्ठ4द्यड्डठ्ठ’ह्य ङ्खशह्म्द्मह्य” रहा, जिसमें उनके शोध निर्देशक डॉ. रवि कुमार यादव, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय रहे। स्नेहा पटेल वर्ष 2019 की शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2021 से शासकीय स्क्चस् पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चन्द्रपुर में अंग्रेजी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका शोध विश्वप्रसिद्ध अमेरिकी गीतकार एवं कवि बॉब डिलन की रचनाओं पर आधारित है, जिन्हें वर्ष 2016 में अमेरिकी गीत परंपरा में नई काव्यात्मक अभिव्यक्तियाँ सृजित करने के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्रीमती स्नेहा राहुल पटेल ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया परिवार का गौरव
×
ad

