विद्युत करंट से जंगली सुअर का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। करंट प्रवाहित तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं दूसरा फरार बताया जा रहा है। उक्त मामला रायगढ़ वन मंडल के ग्राम भुईकुर्री व जिवरी क्षेत्र के जंगल का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को ग्राम भुईकुर्री में परिसर रक्षक देलारी, परिसर रक्षक लाखा एवं परिसर रक्षक जिवरी द्वारा जंगल गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मृत जंगली सुअर के साथ पकड़ा है। जिसकी जांच में यह बात सामने आयी की आरोपी जयप्रकाश राठिया निवासी भुईकुर्री तथा तुलाराम राठिया के साथ मिलकर विद्युत लाईन से अवैध हुकिंग कर एक नर जंगली सुअर का शिकार किया गया है। तत्पश्चात आरोपी के पास से मृत नर जंगली सुअर अनुसूची ढ्ढढ्ढ के वन्य प्राणी का अवैध शिकार किये जाने पर भारतीय वन्य प्राणी (सरंक्षण) अधिनियम 1972 की धारा-2 (1,16), 9,39,50 के तहत अपराध क्रमांक – 7541/21 दिनांक 08.10.2026 दर्ज किया गया एवं आरोपी जयप्रकाश राठिया वल्द कृपाराम राठिया उम्र 40 वर्ष साकिन भुईकुर्री थाना पूंजीपथरा तहसील व जिला रायगढ़ को जेल दाखिल किया गया एवं दूसरे फरार आरोपी तुलाराम राठिया साकिन भुईकुर्री की पतासाजी की जा रही है।

Share This Article