रायगढ़. आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे ने फिर एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे नवरात्र पर्व पर घर जाने वाले यात्री कंफर्म बर्थ के साथ सफर कर सकेगे।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों त्यौहारी सीजन में यात्री ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए फिर एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य तीन-तीन फेरों के लिए परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन हटिया से प्रत्येक सोमवार, 12, 19 और 26 अक्टूबर को शाम 04.20 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन बिलासपुर सुबह 01.15 बजे पहुंचकर 01.25 बजे रवाना होगी, रायपुर सुबह 02.55 बजे पहुंचेगी और दुर्ग होते हुए एलटीटी स्टेशन रात 10.10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन गोंदिया दोपहर 01.50 बजे, दुर्ग शाम 03.55 बजे, रायपुर शाम 04.35 बजे और बिलासपुर शाम 07.05 बजे पहुंचेगी तथा रायगढ़ रात 09.35 बजे और तीसरे दिन हटिया सुबह 04.30 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 06 स्लीपर, 07 एसी-थर्ड, 02 एसी-सेकेंड कोच और 01 एसी प्रथम सह द्वितीय कोच शामिल हैं। यह व्यवस्था त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए की गई है।
12 से शुरू होगी हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन

