रायगढ़। जिले के मड़वाताल घाटी में सोमवार दोपहर डीजल से भरे टैंकर और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया, जबकि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।
कार सवार टाटीबंध रायपुर निवासी नीतू वैष्णव को चोट आई है। हादसे के बाद टैंकर से डीजल सडक़ पर बहने लगा। इसे लेने के लिए आसपास के लोग बाल्टी और जरकीन लेकर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे कापू से धरमजयगढ़ की ओर डीजल से भरा टैंकर जा रहा था। इसी दौरान धरमजयगढ़ से अंबिकापुर की ओर कार जा रही थी। कार में एक युवती और पुरुष सवार थे। मड़वाताल के पास दोनों वाहनों के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद उसमें भरा डीजल सडक़ पर बहने लगा। इसे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग बाल्टी और जरकीन लेकर डीजल भरने पहुंच गए। लोगों ने बाल्टी और जरकीन में डीजल भरकर ले जाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कापू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर हटाया और दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया। घायल नीतू वैष्णव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
डीजल टैंकर ने कार को ठोका, युवती घायल, टैंकर से डीजल लेने पहुंचे लोग

