अंधेरे के आगोश में डूबा धरमजयगढ़ का ‘गौरव’ डाइट जाने वाला मार्ग बना ‘डेंजर जोन’!

Gupta Lochan
3 Min Read

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में स्थापित जिले का एकमात्र प्रतिष्ठित संस्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आजकल खुद अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। दिन के उजाले में भविष्य के शिक्षकों को गढऩे वाला यह संस्थान रात होते ही अंधेरे के ऐसे आगोश में समा जाता है, जहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। नगर के मुख्य मार्ग से लेकर पतरापारा मोहल्ले के अंतिम छोर तक, इस महत्वपूर्ण रास्ते पर सिर्फ और सिर्फ घुप्प अंधेरा पसरा रहता है।

गौरव पथ से पतरापारा : ‘गौरव’ कम, खौफ ज्यादा

जिस मार्ग को नगर का गौरव पथ कहा जाता है, वहां से मुड़ते ही ष्ठढ्ढश्वञ्ज संस्थान की ओर जाने वाला रास्ता डरावना नजर आने लगता है। रात ढलते ही यहाँ स्ट्रीट लाइटों का न जलना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है। पतरापारा मोहल्ले के अंतिम छोर तक जाने वाले इस रास्ते पर पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

झाडिय़ों का बिछा जाल, जंगली जीव-जंतुओं का डर

इस मार्ग की मुश्किलें सिर्फ अंधेरे तक ही सीमित नहीं हैं। सडक़ के दोनों किनारों पर झाडिय़ों और खरपतवार का ऐसा घना जाल बिछ चुका है कि कोई भी खतरनाक जंगली जीव-जंतु या सांप-बिच्छू इसमें आसानी से छिप सकते हैं। धरमजयगढ़ क्षेत्र वैसे भी हाथी और अन्य वन्यजीवों की हलचल के लिए जाना जाता है, ऐसे में इस घने अंधेरे और झाडिय़ों के बीच किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है।

अपराधियों के लिए ‘सेफ जोन’ बनी सडक़

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण यह मार्ग अब असामाजिक तत्वों और अपराधियों के लिए मुफीद जगह बनता जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर राहगीरों से लूटपाट, छिनैती या किसी अन्य गंभीर अपराध को अंजाम देना बेहद आसान हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाली महिलाएं, छात्र और बुजुर्ग खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करते हैं।

जनता परेशान, जिम्मेदार ‘मौन’

डाइट मार्ग पर चलने वाली आम जनता आज दोहरी मार झेल रही है एक तरफ जहरीले जीव-जंतुओं का डर और दूसरी तरफ अपराधियों का खौफ। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या से वाकिफ होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय प्रशासन अपने अन्य ‘मुख्य कामों’ में व्यस्त हैं। जनता की सुरक्षा और इस प्रतिष्ठित संस्थान की गरिमा शायद उनकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है। बड़ा सवाल- क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या अपराध के होने का इंतजार कर रहा है, या वक्त रहते इस मार्ग पर दुधिया रोशनी बिखेरी जाएगी और झाडिय़ों की सफाई होगी?

Share This Article