रायगढ़। विलिस गुप्ता, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर, एवं ललित साहा जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायगढ़ के द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि ‘छत्तीसगढ़ कोलता रायपुर’ पंजीयन क्रमांक 2609 /8.11.2009 के वर्तमान कार्यकारिणी का अनुमोदन रजिस्टार फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक/दि-2009/317/34/नया रायपुर दिनांक 17.5.2024 के द्वारा किया गया है। जिसके प्रांतीय अध्यक्ष लोचन प्रसाद सा ग्राम सुरूंगपानी, जिला जशपुर हैं। और इनके अधीन कार्यरत सभी जिला और विकास खंड के अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का लेटर पेड उपयोग करते हैं। परन्तु प्राय: देखा जा रहा कि रत्थू लाल गुप्ता द्वारा संचालित ‘कोलता समाज रायगढ़’ के अधीन कार्यरत आंचलिक और शाखा सभा के लोग अभी भी छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग कर रहे हैं। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि रत्थू लाल गुप्ता द्वारा संचालित कोलता समाज का संबंध छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर से नहीं है। और यदि उनके अधीन कार्यरत आंचलिक सभा के लोग छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग करते हैं तो वो अवैधानिक है। पूर्व में लैलुंगा विकास खंड में इस प्रकार गलत उपयोग करने पर अपराधिक प्रकरण थाना लैलुंगा में एफ आई आर बी. एन.एस. की धारा 318(2,3,4) की गई है। कार्यवाही विवेचना जारी है। अभी जगन्नाथ प्रधान, पुसौर द्वारा भी अपने लेटर पैड में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग किया गया है जो अवैधानिक है, चुंकि जगन्नाथ प्रधान के कार्यकारिणी का संबंध छत्तीसगढ़ कोलता रायपुर से नहीं है। सभी माननीय सदस्यों को अपील करते हैं कि जो आंचलिक सभा और शाखा सभा लोचन प्रसाद सा प्रांतीय अध्यक्ष, ललित साहा जिलाध्यक्ष और विलिस गुप्ता युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज से संबंध रखते हैं वही छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग करें। जो संबंधित नहीं हैं वे छत्तीसगढ़ कोलता समाज संगठन का लेटर पेड उपयोग न करें।

