रायगढ़। एक पिकअप चालक ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया, इससे पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनुवापाली निवासी राकेश गुप्ता पिता इंद्रजीत गुप्ता (32 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। गुरुवार को दोपहर में अपने भतीजी का जाति-निवास बनवाने के लिए बाइक से रायगढ़ आया था, यहां काम करवाने में उसको शाम हो इससे वापस घर जाते समय शाम करीब 6.30 बजे चिटकाकानी के पास ओवरब्रिज को पार कर यादव होटल के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक युवक खाली पिकअप को तेज गति से दौड़ाते हुए आया और इसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे राकेश गुप्ता बाइक समेत दूर जा गिरा, इससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उक्त हादसे को देख आसपास के लोग मौके पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना उसके परिजन व पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर ही पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनेां की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
बेकाबू पिकअप ने बाइक चालक को कुचला
मौके पर मौत, चिटकाकानी के पास हुआ हादसा

