2.08 करोड़ की जब्त नशीली सामग्री नष्ट

16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 637 नशीली दवाइयां जलाईं-कुचली

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। 16 एनडीपीएस मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नग नशीली दवाइयों को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट में नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थ और नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपए है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 3 गांजा पौधों को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट की भ_ी में जलाकर नष्ट किया गया। वहीं अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में जब्त 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल समेत कुल 637 नग नशीली दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलकर गड्ढे में दबाया गया।

 

पिछले साल 503 किलो से ज्यादा गांजा किया था नष्ट

इससे पहले पिछले साल भी जिले के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 25 मामलों में जब्त 503.531 किलो गांजा और 2 गांजा पौधों का रूस्क्क फैक्ट्री में नष्टीकरण किया गया था। इस बार 415.991 किलो गांजा के साथ 637 नग नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया।

Share This Article