रायगढ़। सब्र का फल सदैव अच्छा होता है और वह उम्मीद और इंतजार से ही मिलता है।यही उम्मीद आज जन-जन श्री हनुमान जी से कर रहे हैं कि किसी भी ढंग से रायगढ़ वासियों के परेशानियों और कष्टों का निवारण हो। जिसके लिए निरंतर हर मंगलवार को रायगढ़ शहर के श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम अनवरत है।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि इस मंगलवार 29 सितंबर 2026 को संध्या 6:00 बजे एफ.सी.आई नाका डेरा जुट मिल के श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम हुआ,जिसमें ‘अपने और स्वच्छ रायगढ़’ के भविष्य में होने की प्रार्थना उपस्थित भक्त जनों ने की इस कार्यक्रम में गीता साहू,लक्ष्मी बरेठ,सुमन सिंह,ननकी निषाद,दुर्गा खूंटे,अनुष्का सिंह,पार्वती, संजय कुमार,प्रमोद शुक्ला,मनोज कुमार,ऋषभ सिदार,साहेब चौहान,भूपेश राजपूत,मुकेश साहू,युवराज बंजारे,कबीर दास,शुभम साहू,उमेश चौहान,शिवम परिहार,अनुराग सिंह, अखिलेश सिंह, लक्ष्मीकांत यादव,साहिल चौहान,गुड्डा यादव आदि उपस्थितथे।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम में आने वाले 6 अक्टूबर 2026 को स्थानराजीव गांधी नगर,बेनीकुंज चौक श्री हनुमान मंदिर, 6 अक्टूबर शाम 6बजे पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा जिसमें रायगढ़ के निवासियों से भाग लेने के का अनुरोध है।
श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम का 7 वाँ सप्ताह
श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि ‘स्वच्छ और सुंदर रायगढ़ दें’

