15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शनिवार पुलिस ने ग्राम पूंजीपथरा से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे छह युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस संबंध में पूंजीपथरा पुलिस को शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। इससे पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां ग्राम ग्राम टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर निवासी (वर्तमान पता पूंजीपथरा) प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष) के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखना बताया। इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायतों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड तथा तमनार चौक पूंजीपथरा के पास खुले में शराब का सेवन करते अलेक्जेंडर केरकेट्टा (39), अजीत उरांव (29), सुनील शाह (32), प्रमोद साहनी (35), संतोष गिरी (33) और युवक रुपेश कुमार यादव (22) को पकड़ा। सभी के विरुद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की सहित हमराह स्टाफ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article