जिला स्तरीय क्वांन कीड़ों चैंपियनशिप में 50 मेडलों के साथ एनटीपीसी लारा प्रथम

गोल्ड और सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़/पुसौर। जिला स्तरीय क्वांन कीड़ों चैंपियनशिप का आयोजन रायगढ़ स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल किरोड़ीमल में किया गया था इस प्रतियोगिता में जिले के 270 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिसमें एनटीपीसी लारा के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 19 गोल्ड मेडल और 24 सिल्वर मेडल तथा 7 ब्रोज़ के साथ एनटीपीसी लारा टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया तथा फर्स्ट ट्रॉफी पर कब्जा किया चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजर अभिषेक कुमार ने बताया कि गोल्ड तथा सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया गया है गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाडिय़ों में आकृति, अर्शी, विनायक,जागृति, समृद्धि, लावन्या,अनुज, इलमा,रहनुमा इधिका, अद्विता, आरोही,अब्दुल्ला, वर्तिका, सौहाद्र, आर्यवीर, कुमुद,आध्या आशवी रहे तथा सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाडिय़ों नकुल, सहजेब, आदिदेव, लक्ष्य, हर्षवर्धन, अर्पिता, हर्षका, अनुभूति, सिमरत, अजितेश, नोमान, साई, आनंदी, गरिमा, लक्ष्य, मिशिका, शिक्षा, अक्षत, अहान, अर्पिता, निशु, रियांश तथा अश्विन रहे। एनटीपीसी लारा के मार्शल आर्ट कोच रोहित सर ने बताया कि चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई और हमारे सभी बच्चे सुरक्षित वापस आ गए, उम्मीद से अच्छा बच्चों ने परिणाम दिया है बच्चों की मेहनत रंग लाई और बच्चों ने रायगढ़ में नंबर वन पोजीशन हासिल किया कुछ बच्चों के हाथ असफलता भी लगी उनके लिए मैं केवल इतना कहूंगा कि ‘वक्त से छीन लाये गे हम अपने हिस्से की जीत वो दौर ही क्या जो हमारा ना हो’ टीम के घर वापसी पर स्पोर्ट्स काउंसिल एनटीपीसी लारा के सभी सदस्य के साथ-साथ अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपना स्नेह प्रदान किया।

Share This Article